फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 105 मुख्य सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

Wed, 27 Aug 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को बुधवार को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इसके तहत क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान डाभासेमर के सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में जिले की 105 सेविकाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कुल 107 सेविकाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया जाना था। दो को तकनीकी कारणों से नहीं दिया गया। कार्यक्रम में सेविकाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण सुना। विधायक मिल्कीपुर चंद्रभानु पासवान और मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान सीडीओ ने कहा कि बच्चों को कैसे शिक्षा मिल सके इस पर विशेष ध्यान दें। सेविकाओं की जिम्मेदारी अधिक है। जहां भी आप कार्य करें, वहां देखें कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को पुष्टाहार दे रही हैं या नहीं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह 105 सेविकाएं शक्तिपीठ की तरह हैं। जहां-जहां यह कार्य करेंगी वह क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ेगा। विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं को को सशक्त करने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। जिसके तहत 105 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें