फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 1013 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, करीब 798 अभ्यर्थी सफल

Sun, 20 Sep 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
बोर्ड पर लगी सूचना देखते अभ्यर्थी।
विज्ञापन
अयोध्या। डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में शनिवार को होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1013 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। तेज धूप और कड़ी शारीरिक परीक्षा के बीच करीब 798 अभ्यर्थी निर्धारित मानक पूरा कर सफल रहे। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 400 मीटर के ट्रैक पर 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करना अनिवार्य था। निर्धारित दूरी पूरी करने के लिए अभ्यर्थियों को ट्रैक के करीब 12 चक्कर लगाने पड़े। सुबह से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। छह स्लॉट में अभ्यर्थियों की दौड़ कराई गई।
विज्ञापन

दौड़ के दौरान तीन अभ्यर्थी गश खाकर गिर पड़े। तत्काल उन्हें उपचार के लिए सीएचसी मसौधा भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों अभ्यर्थियों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। किसी अभ्यर्थी की हालत गंभीर नहीं बताई गई। दौड़ से पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। इसके बाद पैर में चिप लगाकर कैमरे के सामने चेस्ट नंबर समेत आवश्यक जानकारी दर्ज की गई। अभ्यर्थियों को क्यूआर कोड युक्त चेस्ट नंबर भी दिए गए। नोडल अधिकारी एवं एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी दौड़ की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें