अयोध्या। उत्तर प्रदेश शासन ने अयोध्या नगर निगम के लिए 10 मनोनीत पार्षदों की सूची जारी कर दी है। नगर विकास अनुभाग-7 की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल की अनुमति के बाद इन नामों को नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 6 के तहत नामित किया गया है।
जारी सूची में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों को स्थान दिया गया है। इन सुची में महिला प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए तीन महिलाओं को भी मनोनीत पार्षद बनाया गया है।
मनोनीत पार्षदों की सूची-
सुशील कुमार मिश्र – चित्रा एवेन्यू, सिविल लाइंस
संजय निषाद – निषाद नगर, रेतिया
लक्ष्मण वर्मा – हैबतपुर, दशरथ कुंड
संजय कोरी – धर्मपुर सहादत
सुशील कुमार सिंह – सरस्वतीपुरम
रंजना सागर – राजघाट
आशुतोष पांडेय – दीनदयाल नगर वार्ड
ज्ञान केशरवानी – बेगमगंज मकबरी
सुनीता गुप्ता – आदर्शनगर कॉलोनी, बड़ी देवकाली
अनीता द्विवेदी – रामनगर रोड, नाका