महबूबगंज। वन रेंज मया के अंतर्गत शेरवा घाट ग्राम सभा में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे लगभग 10 फीट लंबा अजगर दिखा। सड़क पार करते समय हिमांशु कनौजिया ने अजगर को देखा। धीरे-धीरे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
शशांक मिश्रा ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीणों को देखकर अजगर पास के खेत में चला गया, जहां लोगों ने उसे घेर लिया। करीब दो घंटे बाद वन विभाग के राजेश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे बोरे में भरकर ले जाया गया। वन दरोगा रेनू शर्मा ने बताया कि अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर टिकरी के जंगल में छोड़ दिया गया है।