फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की टीम करेगी सफाई

Sun, 08 Nov 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र युवा संघर्ष समिति ने जिले में सफाई अभियान चलाये जाने का एलान किया है। रविवार को तहसील में समिति के  सदस्यों ने सफाई अभियान चलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अभियान के दौरान समिति के अध्यक्ष चंकी पांडेय ने बताया कि सफाई अभियान में नगर पंचायत से अधिकारियों से बात कर नगर में चिंहित स्थानों पर कूड़े को हटवाने की व्यवस्था की जाएगी। किसी भी परिस्थिति में नगर को गंदा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की है। इस अवसर पर जिला  उपाध्यक्ष द्विवांक, राज सोनी, श्याम सिंह, जतिन कुमार, बंटी, निखिल जैन, अपूर्व, मोहित आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें