फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रुपये लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारी, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारकर घायल कर हमलावर फरार हो गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पन्हर निवासी पंकज तिवारी का गांव के ही एक युवक से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर शनिवार की दोपहर शहर स्थित लकड़ी मंडी में झगड़ा हुआ। मामला अधिक तूल पकड़ा तो दोनों पक्षों के लोगों ने मामले को निपटाने के लिए शनिवार की देर शाम गांव में ही पंचायत बुलाई। तभी विवाद होने पर विपक्षी ने फायर कर दिया। एक गोली पंकज तिवारी के सिर के पास लगी। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। कोतवाली प्रभारी ललितेश तिवारी ने बताया कि घायल को रेफर किया गया है। तहरीर मिलने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें