फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: परिक्रमा से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 25 Feb 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के कोथावां कस्बे में हत्याहरण मार्ग पर सैर बहादुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक मे टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। एक युवक की ट्रामा सेंटर ले जाते समय मौत हो गई, जबकि उसके ममेरे भाई का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली कछौना क्षेत्र के नैरा हरदेवनखेड़ा निवासी सोहन (20) पुत्र परसुराम अपने ममेरे भाई सचिन (22) पुत्र अर्जुनलाल निवासी बिराहिमपुर थाना बेनीगंज के साथ बाइक से चौरासी कोसीय परिक्रमा मेला देखने के लिए गया था। मेला देखकर गुरुवार की रात को बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में सैर बहादुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार्ा दी। जिससे दोनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
जहां पर चिकित्सक ने सोहन की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में सोहन की मौत हो गई। मृतक सोहन चार भाई बहनों में से सबसे छोटा था। मृतक की मां का कमला का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें