फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मुंबई से लौटे युवक की मगध एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन से नान स्टाप गुजर रही नई दिल्ली इस्लामपुर 20802 डाउन मगध एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक मुंबई से लौटा था और ट्रेन से उतरकर घर जा रहा था।
रेलवे स्टेशन फफूंद के स्टेशन मास्टर ने रात लगभग दो बजकर 45 मिनट पर जीआरपी चौकी फफूंद को सूचना दी कि एक व्यक्ति की मगध एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई है। जीआरपी चौकी के उपनिरीक्षक मुनेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचे। रेलवे लाइन के किनारे से कांशीराम कालोनी के लिए जाने वाले रास्ते के पास रेल ट्रैक पर शव मिला। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त नगर के कलक्ट्री रोड निवासी सोहिल (20) पुत्र बशीर खान के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे पिता बशीर ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बशीर ने बताया कि सोहिल कांशीराम कालोनी में रहता था। मंगलवार ट्रेन से उतरकर घर आ रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक मुंबई में प्राइवेट जाब करता था। जीआरपी चौकी प्रभारी जयकिशोर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें