सहार। क्षेत्र के गांव पूर्वा इमलिया में कूड़ा डालने के दौरान पैर फिसलने से युवक तालाब में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।घटना शनिवार की शाम लगभग चार बजे की है। पुर्वा इमलिया निवासी विवेक कुमार (24) कूड़ा फेंकने गांव के ही तालाब पर गया था। पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया था। ग्रामीणों ने तालाब में झटपटाते देखा तो वह उसे बाहर निकालने में जुट गए। ग्रामीणों ने मशक्कत कर विवेक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।