फफूंद (औरैया)। दिल्ली हावड़ा रूट की डाउन लाइन पर धारा का पुर्वा गांव के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल व आधार कार्ड की मदद से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मृतक घर से गाजियाबाद जाने की कहकर निकला था।
सुबह खेतों पर जा रहे किसानों ने रेलवे लाइन किनारे युवक का शव पड़ा देखा तो पाता स्टेशन मास्टर को सूचना दी। फफूंद थाना पुलिस ने उसकी शिनाख्त पवन दुबे (42) पुत्र नवल किशोर निवासी मोहल्ला हजारी टोल उन्नाव के रूप में की। पुलिस नेे परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी।
परिजनों ने बताया कि मृतक शुक्रवार को ट्रेन से गाजियाबाद जाने की बात कह निकला था। अपराध निरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।