औरैया। शहर के मोहल्ला दयालपुर में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मोहल्ला दयालपुर निवासी सुधीर कुमार राजूपत (33) शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे घर के बाहर खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गया। इससे पहले कि परिजन कुछ कर पाते उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन बिलख पड़े। शनिवार को परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा गया है। (संवाद)