फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेला-बिधूना मार्ग पर डिवाइडर से टकराया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। कस्बा के बेला-बिधूना मार्ग पर गुरुवार रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घायल युवक को पुलिस सीएचसी बिधूना ले गई, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बेला के मखान पुरवा गांव निवासी रामेंद्र यादव का बेटा नरेंद्र कुमार (25) किसानी करता था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात नरेंद्र सिमरापुरवा में एक समारोह में शामिल होने गया था।
घर लौटते समय देर रात बेला-बिधूना मार्ग पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोग व बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिनेश चंद्र यादव ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। इस लिए पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें