फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चालक के साथ मारपीट करने में तमंचा समेत युवक गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। रेलवे स्टेशन फफूंद परिसर में ट्रासपोर्टर के कार चालक के साथ मारपीट करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस को अवैध तमंचा और कारतूस भी मिले हैं।
विज्ञापन

थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि गांव कारौधा निवासी अनुज को दरोगा संजीव यादव ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से अवैध तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। बताया कि दिबियापुर क्षेत्र के सूखमपुर निवासी ट्रांसपोर्टर शशिपाल सिंह के कार चालक पुष्पेंद्र सिंह के साथ दो जून को कुछ युवकों ने मारपीट की थी। इसमें ट्रांसपोर्टर ने दो नामजद और दो अज्ञात ने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मारपीट करने वालों में अनुज भी शामिल था। बता दें कि दो जून को ट्रांसपोर्टर कार से चालक के साथ दिबियापुर आ रहा था। दोनों रेलवे स्टेशन फफूंद परिसर पहुंचे तभी दो बाइकों पर सवार होकर आए चार नकाबपोश युवकों ने मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें