फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना (औरैया)। दिल्ली से बिधूना अपनी ससुराल आ रहे युवक को बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया। कस्बा पहुंचने पर बस परिचालक ने जब युवक को बेसुध पाया तो परिजनों को सूचना दी। इसके बाद युवक को सीएचसी ले जाया गया। वहीं जानकारी पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
फर्रुखाबाद निवासी अवधेश कुमार पुत्र नवरत्न सिंह शनिवार को दिल्ली से अपनी ससुराली बिधूना क्षेत्र के गांव शाहूपुर आ रहे थे। रास्ते में किसी ने युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद रास्ते में नकदी व जेवर से भरा बैग लेकर उतर गया। बेहोशी की हालत में अवधेश को सीट पर देख बस परिचालक ने फोन के माध्यम से ससुरालीजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

अवधेश को बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया गया। युवक के हाथ से एक अगूंठी, एक ट्रॉली बैंग, नकदी आदि बगल में बैठा युवक ले गया है। युवक के साले सुरेन्द्र पाल ने बताया कि होश आने पर जानकारी हो सकेगी कि नकदी कितनी पार हुई है। बताया अवधेश एमआर का काम करता है, ससुराल आ रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि अस्पताल से जानकारी हुई कि एक जहरखुरानी मरीज भर्ती है। मौके पर सिपाहियों को भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें