फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शादी का झांसा देकर युवक ने किया आठ वर्ष तक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। नगर के एक मुहल्ला निवासी एक शिक्षिका ने गांव औंतों निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर आठ वर्षों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि अब युवक और उसके परिजन धमका रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक एवं उसका सहयोग करने में पिता और बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नगर के एक मुहल्ला निवासी शिक्षिका ने बताया कि वर्ष 2015 में पीड़िता और औतों गांव निवासी सत्यम पांडेय एक ही प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे। इसी दौरान शादी का झांसा देकर आरोपी जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब पीड़िता मना करती तो आरोपी मर जाने की धमकी देता था। पीड़िता ने कई बार शादी करने के लिए कहा तो सत्यम आना कानी करने लगा। आरोपी लगातार आठ वर्षों से पीड़िता का शारीरिक शोषण करता चला आ रहा है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पूरे मामले में आरोपी की बहन श्रुति एवं पिता नीलेंद्र का पूरा सहयोग है। आरोपी पीड़िता को धमका रहे हैं। इधर, थाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसे बदनाम करने के लिए आरोपी के परिजनों ने सत्यम पांडेय के साथ आज 18 अप्रैल की शादी का कार्ड छपवाया। कार्ड को पीड़िता के ही रिश्तेदारों एवं परिजनों को बांट रहा है, लेकिन कार्ड में जिस गेस्ट हाउस में शादी होने का जिक्र है, उसमें गुरुवार को शादी का कोई कार्यक्रम नहीं है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि युवक समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें