फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चलती ट्रेन में चढ़ते समय ट्रैक पर गिरा युवक, पैर कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर टुंडला से कानपुर जाने वाली मेमू ट्रेन में चढ़ते समय मंगलवार को एक व्यक्ति ट्रैक पर गिर गया। जिससे उसका पैर कट गया। मौके पर मौजूद बुकिंग क्लर्क राहुल तिवारी ने एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को दिबियापुर सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से उसे सौ शैया अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायल प्रेमकुमार पुत्र गरीब दास ने बताया कि वह मंगलवार को अपने रिश्तेदार के यहां तेरहवीं संस्कार में शामिल होने पाता आया था। जहां से वह घर जाने को निकला तो उसकी ट्रेन छूट गई। तो वह ऑटो पकड़कर कंचौसी पहुंचा। जहां टिकट लेकर वह ट्रेन से अपने घर कानपुर जाने लगा। तभी कंचौसी रेलवे स्टेशन पर शाम करीब सात बजे के बाद टूंडला से कानपुर जाने वाली ट्रेन में चढ़ते समय अचानक से पैर फिसलने से वह ट्रैक पर गिर गया। जिससे ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए।
स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर दिनेश कुमार ने बताया घायल को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे सौ शैया अस्पताल चिचौली के लिए रेफर किया गया। जहां चिचौली में उसको भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें