फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चलती ट्रेन से नीचे गिरा युवक, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर मंगलवार रात को अछल्दा व पाता रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की खिड़की के पास बैठा युवक नीचे गिर गया। पास मौजूद दोस्तों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोकी। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार झारखंड के चत्रा जिले के पीएम जौहरी थाना क्षेत्र नवदिह निवासी रंजीत (23) पुत्र जितेंद्र कुमार अपने दोस्तों के साथ अहमदाबाद नौकरी करने जा रहा था। सोमवार रात को कानपुर से दिल्ली को जा रही 12938 गरवा एक्सप्रेस में वह अपने दोस्तों संग खिड़की के पास बैठा था। देर रात को वह अछल्दा व पाता स्टेशन के बीच पड़ने वाले खंभा नंबर 1112/26 के पास अचानक से संतुलन बिगड़ने पर वह नीचे गिर गया। जिसपर उसके दोस्तों ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक ली। ट्रेन रुकने पर स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ को फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ घायल को मेमू ट्रेन से अछल्दा लेकर पहुंची। यहां से उसे सीएचसी अछल्दा में भर्ती करवाया गया। इधर कर्मचारियों ने प्रेशर पाइप दुरुस्त कर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया। घायल की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें