फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कूलर साफ करते समय करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में एसपी आवास स्थित कांशीराम काॅलाेनी निवासी युवक मंगलवार सुबह कूलर को साफ कर रहा था। तभी अचानक उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गया। इससे युवक बुरी तरह से झुलस कर वहीं गिर गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के औरंगाबाद निवासी उदय कुमार 45 कार चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह औरैया के एसपी आवास के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी में एक किराए पर घर लेकर रहता था। मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे वह अपने घर में लगे कूलर को बंद करके उसकी सफाई कर रहा था। तभी अचानक से कूलर में करंट उतर आया। इससे करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलसते हुए वहीं पर गिर गया।
युवक को फर्श पर गिरते देख मौजूद परिजनों ने जल्दी से बोर्ड में लगा कूलर का तार हटाया। साथ ही युवक को बेहोशी की हालत में लेकर 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी क,। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। कालोनी के लोगों ने बताया कि मृतक के एक डेढ़ वर्ष की पुत्री है व पत्नी प्रेमलता गर्भवती है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें