फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवक ने कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला टेड़ी में एक युवक ने कमरे के अंदर कड़े के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया, जबकि युवक दो बहनों में इकलौता भाई था।
विज्ञापन


नगला टेड़ी निवासी शिवमंगल सिंह परिहार के 24 वर्षीय बेटे विकास सिंह ने शनिवार सुबह घर के अंदर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि विकास ट्रैक्टर लेकर खेत पर जाने लगा तो पिता ने ट्रैक्टर तेजी से चलाने के लिए मना कर दिया। जिसके बाद खेत में लगी मक्का तोड़ने को कहा। इसके बाद पिता शिवमंगल सिंह ट्रैक्टर लेकर खेत चले गए।
विकास ने मां आशा देवी से चाय बनाने की बात कही और कमरे में लेट गया। कुछ देर बाद चाय लेकर पहुंची मां आशा देवी ने कमरे का दरवाजा खोलना चाहा, लेकिन अंदर से बंद होने की वजह से दरवाजा नहीं खुल सका। आवाज देने पर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर आ गए। कमरे के दरवाजे को किसी तरह खोलकर देखा तो विकास का शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

शव को फंदे से उतारा गया। परिजनों ने बताया कि विकास दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को परिजन ने लिखित तौर पर पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम कराने से मना किया गया है। पिता के द्वारा ट्रैक्टर न दिए जाने की बात पर युवक के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें