फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पंखे से फंदे पर लटक कर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अछल्दा (औरैया)। मंगलवार की रात एक युवक ने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। बुधवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी शिव गोविंद उर्फ मंतोष कुमार (28) पुत्र स्व. बलराम सिंह मंगलवार की शाम को घर के अंदर बने कमरे में कुंडी लगाकर सोने के लिए गया था। सुबह सात बजे तक वह कमरे के बाहर नहीं निकला तो कमरे के बाहर से युवक की मां निर्मला देवी ने आवाज लगाई। शोर सुनकर ग्रामीण घर के अंदर आ गए। ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो युवक पंखे पर साड़ी पर लटका हुआ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गोविंद की शादी 11 माह पहले मई माह में मानसी निवासी गड़े का पुर्वा जनपद कन्नौज के साथ हुई थी। पत्नी कुछ दिन पहले ही मायके गई हुई थी। युवक की मौत की सूचना मृतक के भाई संतोष सिंह ने थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंचे एसएसआई सुरेश कुमार एवं पहलवान सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें