फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जबरन मजदूरी करने से मना करने पर युवक को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के उमरैन कस्बे में एक युवक पर कस्बा के ही एक युवक के द्वारा जबरन मजदूरी का दबाव बनाने और युवक द्वारा मजदूरी से मना करने पर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उमरैन कस्बा निवासी अनिल कुमार प्रजापति ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मजदूरी करके गुजर बसर करता है। रविवार सुबह कस्बा की एक दुकान पर मौरंग की ट्रॉली भर रहा था। तभी गांव का एक युवक वहां आया और उससे अपने प्लॉट पर हो रहे काम करने को कहा। जब अनिल ने काम करने से मना किया तो जबरन मजदूरी कराने के लिए गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध पर अनिल को युवक ने बेरहमी से लात-घूसों से पीट दिया। पीड़ित युवक घायल अवस्था में अपनी मां के साथ थाने पहुंचा, वहां न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर युवक को मेडिकल कराने भेजा गया है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें