फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से संदिग्ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। थाना क्षेत्र के मुढ़ी हुलासराय में युवक की जहर खाने से मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मुढ़ी हुलासराय निवासी चंद्रभान ने पुलिस को बताया कि पुत्र नितेंद्र (24) शराब पीकर अक्सर घर में विवाद करता था। शुक्रवार रात में वह घर के बाहर पार्क में बैठकर शराब पी रहा था। रात में घर आने पर उसने जहर खाने की जानकारी दी। इस पर बड़े भाई पंकज व परिजन उसे मुरादगंज के अस्पताल ले गए। यहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालत बिगड़ने पर कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई। एसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें