अछल्दा। तुर्कपुर गांव में निमंत्रण से लौट रहे युवक सुशील कुमार के साथ मारपीट की गई। पीड़ित की मां सुमन ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सुमन ने बताया कि 21 नवंबर की रात करीब नौ बजे सुशील गांव में निमंत्रण खाने गया था। लौटते समय रास्ते में दो नामजद सहित अन्य लोगों ने उसे बेवजह गालियां दीं। गाली देने से मना करने पर लात-घूसों, लाठी-डंडों व सरिए से मारपीट की गई। इससे सुशील के सिर व शरीर में चोटें आईं। मारपीट के दौरान उसकी जेब से आठ हजार रुपये भी गिर गए। डायल 112 पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने जांच कर सुशील को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे चिचौली रेफर किया गया। थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने जांच की और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।