फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
यमुना नदी में बढ़ा जलस्तर। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। यमुना नदी में बढ़ रहा जलस्तर गुरुवार शाम सात बजे 107.60 मीटर पर पहुंच गया। लगातार बढ़े रहे जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने यमुना नदी किनारे स्थित गांवों का दौरा कर स्थिति परखी।
विज्ञापन

राजस्थान के कोटा बैराज से छोड़े गए पानी और पिछले दिनों हुई बारिश ने यमुना नदी में जलस्तर बढ़ा दिया है। तेजी से बढ़ रहे पानी के मद्देनजर प्रशासन ने यमुना किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। हर साल बाढ़ से प्रभावित होने वाले जुहीखा, बीझलपुर, असेवा, बड़ी गूंज, छोटी गूंज, बड़ेरा, सिकरोड़ी, फरिहा के ग्रामीणों में दहशत बढ़ने लगी है।
इधर, पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से जलस्तर बढ़ने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। जिन गांवों में पिछले साल बाढ़ आई थी, उन गांवों के लोगों ने अभी से अपने सामनों को सुरक्षित करना शुरू कर दिया है। कुछ गांव के लोग अपना सुरक्षित ठिकाना भी तलाशने लगे हैं। इधर प्रशासन भी लेखपालों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित स्थानों को तलाश कर बाढ़ चौकियों को सक्रिय करने के निर्देश दे रखे हैं।
विज्ञापन

यमुना नदी में बढ़ रहे जलस्तर पर नजर बनाए केंद्रीय जल आयोग विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि गुरुवार शाम तक यमुना का जलस्तर 107.60 मीटर रहा। वहीं, चेतावनी बिंदु 113 मीटर और खतरे का निशान 114 मीटर पर होने के चलते अभी बाढ़ की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें