फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंध नदी में बढ़े पानी से यमुना का जल स्तर 107 मीटर के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सिंध नदी में बढ़े पानी से शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार सुबह बढ़कर 107 मीटर के पार पहुंच गया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी पल-पल निगरानी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले कोटा बैराज से छोड़े गए व सिंध नदी से यमुना में पहुंच रहे पानी के कारण यमुना नदी का जल स्तर बढ़कर 106.62 मीटर पर पहुंच गया था।
हालांकि बाद में जल स्तर नीचे की तरफ चला गया। इधर लगातार हो रही बारिश के कारण सिंध नदी में फिर से जलस्तर बढ़ने लगा। मंगलवार सुबह 107.06 मीटर पर पानी का रिकार्ड दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारियों का कहना है कि फिलहाल जल स्तर धीरे-धीरे थमने लगा है।
उम्मीद है कि जल्द ही कम होना शुरु होगा। उधर जलस्तर बढ़ने के कारण शेरगढ़ घाट भी पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। अंत्येष्टि में जाने वालों के बैठने के लिए बनाया गया रामझरोखा भी आधे से अधिक पानी में समा गया है।
विज्ञापन

लोगों को शेरगढ़ घाट के लिए जाने वाली सड़क पर ही शव का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। बता दें कि यमुना का चेतावनी बिंदु 112 मीटर व खतरे का निशान 113 मीटर है। अगस्त में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें