फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मजदूरों से मारपीट कर लूटे मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र के रमपुरा में पानी की टंकी निर्माण में मजदूरी करने आए हरदोई जिले के मजदूरों के साथ मंगलवार रात दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने मारपीट कर दी। पीड़ितों का आरोप है कि मारपीट करने वालों ने उन्हें पीटा साथ ही उनके पास मौजूद दो मोबाइल छीन ले गए। इस मामले में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
हरदोई जिले के माधवगंज थाना क्षेत्र के पहुंतेरा निवासी चंद्रपाल, सुमित, दयाशंकर, शेर सिंह व रवि ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि वह रमपुरा गांव के बाहर बाग में जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही पानी की टंकी के कार्य में मजदूरी करने आए हैं। मंगलवार रात वह सभी खाना खाने के बाद सो रहे थे। तभी रात करीब 11 बजे दो बाइक सवार चार लोग आए और उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें मारपीट की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और दो मोबाइल भी छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दविश दी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें