फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गांव चलो अभियान सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता

Thu, 01 Feb 2024 03:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान की सफलता को लेकर बुधवार को औरैया मंडल की कार्यशाला वरिष्ठ नेता विनोद दुबे की अध्यक्षता में महाकाल गेस्ट हाऊस में हुई।
विज्ञापन

कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मंडल के सभी बूथों में आगामी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक कार्यकर्ताओं को 24 घंटे प्रवास के माध्यम से ग्रामीणों से संपर्क करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गरीब कल्याण की नीतियों का प्रचार करना, बूथ समिति का सत्यापन, मतदाता सूची का निरीक्षण, लाभार्थी से संपर्क, युवाओं, किसान समूह, छात्र, खिलाड़ी, से संवाद आदि कार्य करना है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। नगर कार्यशाला में कुलदीप दुबे, लल्ला शर्मा, विवेक पाठक, सुधीर शुक्ला, राम जी बाजपेई, रविंद्र चतुर्वेदी, मनोज गुप्ता, मनीष कठेरिया, आशीष चौबे, राहुल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। इसके अलावा मंडल औरैया देहात, मुरादगंज अजीतमल, अछल्दा, बल्लापुर, फफूंद में मंडल बैठक हुई। वही एक फरवरी को दिबियापुर मंडल, बिधूना नगर, बिधूना देहात, एरवाकटरा, सहार, सहायल में गांव चलो अभियान की मंडल बैठक होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें