संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली संस्था की ओर से रंग पंचमी के उत्सव को धूमधाम से मनाया गया। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर महिलाओं ने होली खेली। अयोध्या में विराजे रामलला के गीतों पर नृत्य भी किया गया। सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई भी दी।
इस अवसर पर ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष पायल पोरवाल ने बताया कि चुनावी समय आने वाला है। सभी को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां सभी मतदान करने के लिए स्वतंत्र हैं। बुराई पर नुकीली चोट दो वोट दो वोट दो कहकर सभी सखी सहेलियां से कहा कि अपने समाज में आप जहां भी रहे सभी युवाओं को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
मुख्य रूप से अध्यक्ष ममता बरसिया, सचिव राधा आर्य, कोषाध्यक्ष नीलम लोहिया, पंकज प्रज्ञा, आशा गुप्ता, मंजू गर्ग, सुधा अग्रवाल, सपना गुप्ता, राधा पुरवार, राजो गुप्ता, रचना सेंगर, संगीता बरसैयां समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।