केंद्र से दूसरी डोज लगवाने को तिथि सहित जारी किया गया कार्ड
- फोटो : AURAIYA
औरैया। अजीतमल ब्लॉक क्षेत्र में एक महिला को दूसरी डोज के लिए गलत स्लॉट मिलने का मामला सामने आया हैै।
मीनाक्षी ने बताया कि उन्होंने 18 जून को शहर के मोहल्ला बनारसीदास स्थित केंद्र पर वैक्सीन लगवाई थी। जहां से उन्हें कार्ड दिया गया। कार्ड पर दूसरी डोज की तिथि 10 जून लिखी थी। ऐसे में वह असमंजस में पड़ गईं। मीनाक्षी ने इसे स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही बता अधिकारियों से ध्यान देने को कहा है। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि कार्ड जारी करते समय गलती हुई होगी, सुधार करा दिया जाएगा।