औरैया। बुधवार को 58 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई गई। कैंप में महिला लाभार्थियों की संख्या अधिक रही।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि टीकाकरण को लेकर चलाए जा रहे जागरुकता अभियान का असर महिलाओं पर अधिक देखने को मिल रहा है। विशेष अभियान के तहत 18 से 44 साल के लाभार्थियों के लिए बुधवार को 1850 लक्ष्य से सापेक्ष 981 ने टीका लगवाया। (संवाद)