बेला(औरैया)। थाना क्षेत्र के नौसारा स्थित अंधे मोड़ पर वाहन ने मोपेड सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई।
आदेश पत्नी साधना के साथ मोपेड से अपने गांव इस्लामाबाद थाना किशनी मैनपुरी जा रहे थे। थाना क्षेत्र के बेला-औरैया मार्ग पर नौसारा में पानी की टंकी के सामने अंधे मोड़ पर दिबियापुर की तरफ से आ रहे मोपेड सवार दंपती को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में साधना (40) गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने महिला को सहार सीएचसी में भर्ती करवाया। वहां साधना ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि मृतका के पति ने कोई तहरीर नहीं दी है।