फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कुदरकोट थाना क्षेत्र के धनवाली में गुरुवार रात महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। देर रात पति को जानकारी हुई। इससे परिवार में चीत्कार मच गया। मायके वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव धनवाली निवासी रनवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को उसने पत्नी सोनी(31) व बच्चों के साथ खाना खाया। इसके बाद वह खेत पर चला गया। सोनी बेटे आशीष(9) व अर्पित(2) कमरे में सोने चली गई। रात करीब दस बजे वह वापस आया और बाहर सो गया। रात करीब 11 बजे अर्पित के रोने पर वह अंदर गया तो सोनी अचेत पड़ी थी। जानकारी देने पर परिवार के अन्य लोग आ गए। वह सोनी को सीएचसी ले गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि उसकी 10 वर्ष पहले शादी हुई थी। इधर बेटी की मौत की खबर पर इटावा थाना सैफई के गांव उझियाना निवासी पिता शिवचरन मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष कुदरकोट मुलेन्द्र सिंह ने बताया कि किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया और न ही तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें