दिबियापुर। संजय नगर में रहने वाली एक महिला की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें दिबियापुर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली।
मंगलवार शाम थाने के पीछे संजय नगर में रहने वाली शशिप्रभा (28) पत्नी कुलदीप सिंह घर में थी। इसी दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। घर में मौजूद महिला का देवर प्रदीप कुमार एवं सास अनारवती शशिप्रभा को दिबियापुर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने शशिप्रभा को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि मंगलवार को शशिप्रभा घर पर थीं। इसी दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। तीन वर्ष पहले शशिप्रभा की शादी हुई थी। उनके पति कुलदीप सिंह शिकोहाबाद नगर पालिका में फूड सेनेटरी इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया की उनके पति कार्यालय के काम से लखनऊ गए हेैं। उन्हें सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।