फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Wed, 14 Jun 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर में मंगलवार सुबह एक महिला फंदे पर लटकी मिली। पति व घर वाले उसे सीएचसी अजीतमल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ससुराल वाले मौके से भाग गए। मृतका की मां ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जैनपुर-भीखेपुर निवासी अशोक कुमार की पत्नी कल्पना (30) मंगलवार तड़के फंदे पर लटकी मिली। पति अशोक उसे लेकर अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की जानकारी पर अस्पताल पहुंची मां केशकुमारी पत्नी स्व. अमर सिंह निवासी इटाहा, कुठौंद जिला जालौन ने बताया कि उसने बेटी की शादी चार मार्च 2018 को अशोक के साथ की थी। अशोक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।
आरोप लगाया कि बेटी की ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करते थे। इससे बेटी परेशान रहती थी और उसने कई बार प्रताड़ित किए जाने की जानकारी दी थी। मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। जबकि अस्पताल लेकर पत्नी को पहुंचे अशोक ने डॉक्टरों को बताया था कि पत्नी ने फंदा लगा लिया है। इधर घटना के बाद से पति व ससुराल वाले गायब है। कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि मां के आरोपों पर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें