फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्लॉट का बैनामा कराने आई महिला से की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल (औरैया)। तहसील में सोमवार को प्लॉट का बैनामा कराने तहसील आई महिला से दो लाख 40 हजार लूट लिए गए। पीड़िता के शोर मचाने पर तहसील परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे सीओ भरत पासवान ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

इटावा जनपद के थाना बिठोली गांव चोरेला निवासी अर्चना अपने देवर मुकेश कुमार व चचेरे देवर आनंद के साथ प्लॉट का बैनामा कराने सोमवार सुबह अजीतमल तहसील पहुंचीं। इसी दौरान शौच के लिए वह शौचालय की ओर गई। जहां पहले से खड़े एक आरोपी ने अर्चना को धक्का मारते हुए नकदी से भरा थैला लूट लिया। पीड़िता जब तक कुछ समझ पाती इससे पहले आरोपी दीवार चढ़कर बाहर भाग गया। मौके पर पहुंचे सीओ भरत पासवान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें