फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला को लगी गोली, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। बेला थाना क्षेत्र के बेला-बिधूना मार्ग निवासी फौजी की पत्नी को बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में बिधूना अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गांव गैली निवासी रंजना सिंह सेंगर 38 पत्नी स्वर्गीय गंगा सिंह वर्तमान में बेला-बिधूना मार्ग पर रह रहीं हैं। शुक्रवार देर रात लगभग दो बजे वह अपने घर के बाथरूम में गोली लगने से घायल होकर गिर गईं। गोली चलने की आवाज सुनकर जागे परिजनों ने रंजना को लहूलुहान हालत में देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची बेला थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने घायलावस्था में महिला को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत में महिला को सैफई रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद की है। रिवाल्वर किसने नाम है इसकी जांच की जा रही है। बताया कि गोली महिला के पेट में बांयी तरफ से लगते हुए पीछे से बाहर निकली है। सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में महिला को गोली लगी है। महिला को कैसे और किन स्थितियों में गोली लगी है पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें