दिबियापुर। संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार देर शाम को एक महिला का शव जोरन का पुरवा गांव में लटका मिला। महिला के मौत के बाद ससुरालिजन मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर के देवेंद्र, उसके पिता सोबरन, मां गुड्डी व बहन राखी खेत में थे। घर में देवेंद्र की पत्नी प्रिया (26) अकेले थी। परिजन खेत से घर लौटे तो प्रिया का शव घर के अंदर कुंडे पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला।
ससुराल वाल शव को फंदे से नीचे उतारकर मौके से भाग गए। किसी ग्रामीण ने सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर एएसपी शिष्य पाल, सीओ प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके वालों को भी सूचना दी गई।