फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महिला ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

Sat, 12 Aug 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। किसी बात पर नाराज होकर महिला ने खुद को आग लगा ली। परिजन आग बुझाने के बाद उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंची महिला की मौसी ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मोहल्ला आदर्श नगर निवासी इंद्रजीत सिंह की पत्नी रजनी देवी (25) शुक्रवार शाम संदिग्ध हालातों में आग से गंभीर रूप से झुलस गई। पति उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। ससुरालियों ने पुलिस को बताया कि किसी बात पर पति से विवाद हुआ।
इसके बाद रजनी ने खुद को आग लगाई। दूसरी ओर, अस्पताल पहुंची घायल की मौसी मीरा देवी निवासी किशोरगंज ने पुलिस को बताया कि दहेज को लेकर ससुरालीजन रजनी के साथ आए दिन मारपीट करते हैं। ससुरालीजनों की प्रताड़ना की वजह से ही भतीजी ने आग लगाई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। महिला की हालत नाजुक है, उसे इलाज के लिए सैफई भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें