औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र में टप्पेबाजों ने महिला को अपनी बातों में फंसाकर नकदी व कान के बाले पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। स्टेट बैंक के समीप रहने वाली सोनी देवी ने पुलिस को बताया कि वह बाजार से खरीदारी करके घर लौट रही थीं।
स्टेट बैंक के पास पहुंचने पर उन्हें एक युवक ने रोक लिया। आगे चलकर छोड़ देने की बात कही। मगर उसने उसकी बात नहीं मानी। महिला का आरोप है कि युवक ने उनसे 500 रुपये व बाले हड़प लिए। कुछ देर बाद होश आने पर वारदात का पता चला तो शोर मचाया।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।