फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महिला मिली संक्रमित, लापरवाही बढ़ा सकती है खतरा

Sat, 15 Apr 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला मिली संक्रमित, लापरवाही बढ़ा सकती है खतरा(संशोधित)
विज्ञापन

फोटो-14एयूआरपी-06- ट्रेन के अंदर बिना मॉस्क के सवार यात्री। संवाद
फोटो- 14एयूआरपी-07- अछल्दा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने पर दिखाई दी नियमों की अनदेखी। संवाद
फोटो- 14एयूआरपी-08- ओपीडी के बाहर बैठे बिना मास्क के मरीज। संवाद
फोटो- 14एयूआरपी-09- बुखार ग्रसित महिला का बिना मॉस्क लगाकर तापमान चेक करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जिले एक सप्ताह के अंदर नौ कोरोना के मरीज मिले है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे है। शुक्रवार को औरैया शहर के नारायनपुर में एक महिला संक्रमित मिली। इसके बाद भी रेलवे, बस स्टेशनों पर थर्मल स्क्रीनिंग व जांच नहीं की जा रही है। अस्पतालों में भी कोविड नियमों का पालन नहीं दिख रहा है। यही हालात रहे तो आने वाले समय में अनदेखी लोगों पर भारी पड़ सकती है।
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को एंटीजन जांच में नारायनपुर की 45 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई। अब सक्रिय केस 10 हो गए हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग मॉक ड्रिल कर अपनी क्षमता परखने के साथ सुधार के दावे कर रहा है। मगर यह दावे कागजी नजर आ रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों, रेलवे, बस स्टेशनों पर अभी तक जांच की व्यवस्था नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जबकि मुख्यमंत्री ने अस्पताल में आने वाले मरीजों को कड़ाई से नियमों का पालन कराने के निर्देश भी दे चुके हैं। जिसमें साफ कहा गया है कि डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी मास्क लगाकर आए। इसके बाद भी आदेशों का अमल नहीं हो रहा है। अस्पताल में ओपीडी, इमेरजेंसी, पैथालॉजी से लेकर वेटिंग हाल तक नियमों की अनदेखी हो रही है। मरीजों की लगी लाइन में सामाजिक दूरी का पालन होता नजर नहीं आ रहा है।
-
अस्पताल आने वाले मरीज बुखार, खांसी से ग्रसित
जिले में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीज से लोगों में दहशत है। इधर अस्पतालों में आने वाले मरीजों में ज्यादातर में बुखार, खांसी के लक्षण भी पाए जा रहे हैं। शुक्रवार को अवकाश होने के बाद भी अस्पतालों में काफी मरीज पहुंचे। 100 शैया में करीब 50 लोगों के लक्षण मिलने पर तापमान जांचा गया। कुछ के लक्षण मिलने पर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए। मगर यहां पर भी अनदेखी दिखाई दी। तापमान जांच रहे स्वास्थ्य कर्मी व जांच कराने पहुंची महिला भी मास्क नहीं लगाए थी।
-
नहीं हो रही जीनोम सीक्वेंसिंग जांच
जिले में नौ कोरोना के सक्रिय मरीज है। कोरोन संक्रमितों में किस तरह का वैरिएंट है। इसका पता लगाने के लिए जीनोम सीक्वेसिंग जांच कराई जाती है। मगर विभाग इसको लेकर लापरवाही बरत रहा है। यदि संक्रमित पाए गए मरीजों में वैरिएंट का पता लग जाए तो डॉक्टर उसी अनुसार इलाज भी कर सकते है। डॉ. सरफराज अंसारी ने बताया कि अभी सिर्फ एक मरीज का जीनोम सैंपल लेकर लखनऊ जांच के लिए भेजा गया है। जो मरीज संक्रमित मिले है वह होम आईसोलेशन में है। मरीजों में सामान्य वायरल जैसे लक्षण है। जो चार से पांच दिन में ठीक भी हो रहे हैं।

कोविड मरीजों के लिए 260 बेड आरक्षित
- अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि महामारी से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है। जिले सभी चारों ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हैं। पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलिंडर व कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं। जिले में कोविड मरीजों को भर्ती करने के लिए 260 बेड आरक्षित हैं। उन्होंने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

-
बोले जिम्मेदार...
अस्पताल में सभी को मास्क लगाकर आने के लिए निर्देश दिए गए हैं। ओपीडी में मरीजों से कोविड नियमों का पालन कराया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर भी जांच कराई जा रही है। यदि कहीं से शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें