फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बुखार से महिला की मौत, एक और सिपाही रैपिड टेस्ट में मिला डेंगू पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया/फफूंद। फफूंद क्षेत्र के गोपालपुर निवासी एक महिला की मंगलवार दोपहर उपचार के बाद घर पहुंचने पर मौत हो गई। परिजनों ने बुखार से मौत होने की जानकारी दी है। इधर ऐरवाकटरा थाना व अजीतमल के आलमगीर नगर में स्वास्थ्य टीम पहुंची। टीम को जांच में 39 घरों से एडीज मच्छर का लार्वा, 28 बुखार व 70 अन्य रोगों से ग्रसित लोग मिले हैं।
बुखार के लगातार मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग एक पैर पर खड़ा नजर आ रहा है। मंगलवार को एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. सरफराज आलम अंसरी के नेतृत्व में टीम ऐरवाकटरा थाने पहुंची। दो सिपाहियों में डेंगू के लक्षण दिखने पर रैपिड टेस्ट किया गया था। जिसमें एक सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर अन्य सिपाहियों की कार्ड से जांच की गई।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहित भी टीम के साथ थाने पहुंचे। टीम ने थाने के कर्मचारियों व उनके परिजनों समेत 22 लोगों की जांच की। इसके बाद टीम थाने से सटी बस्ती लोहिया नगर पहुंची। दोनों जगहों पर टीम को 16 लोग बुखार व 46 अन्य रोग से ग्रसित मिले।
फफूंद क्षेत्र के गोपालपुर निवासी बलदेव प्रसाद से बताया कि उसकी भाभी भूरी देवी (55) को बुखार आ रहा था। मंगवार को वह भतीजे भोला के साथ पास के एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई। यहां से दवा लेकर आने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जब तक परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। बलदेव प्रसाद ने मेडिकल स्टोर संचालक पर ड्रिप लगाने व गलत दवा देने का आरोप लगाया है।
कई दिनों से बुखार आने पर 10 लोगाें की जांच के लिए रक्त सैंपल लिए गए। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि दोनों जगहों पर 55 जगह लार्वा जांचा गया। जिसमें 16 घरों से एडीज लार्वा मिला है। अजीतमल के आलमगीर नगर में टीम ने 86 घरों में से 24 घरों में एडीज लार्वा मिला। यहां पर 12 बुखार रोगी समेत 24 अन्य रोगों से ग्रसित लोग मिले हैं।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के बीमार पड़ने की जानकारी पर स्वास्थ्य टीम थाने पहुंची थी। टीम ने लार्वा नष्ट कर रोगियों का उपचार करने के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव किया है। वहीं बुखार से महिला की मौत की जानकारी नहीं है। इसके बारे में जानकारी की जाएगी। - डॉ. राकेश सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें