औरैया। शहर कोतवाली के आनेपुर वृद्धाश्रम में रविवार को एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आश्रम के कर्मचारी एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
वृद्धाश्रम के कर्मचारी के मुताबिक वृद्धाश्रम में 60 वर्षीय महिला को सब लोग रामकांति के नाम से पुकारते थे। उनके पति व मूल पते की जानकारी नहीं है।
वृद्धाश्रम के कर्मचारियों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। कर्मचारी शव को ऑटो से वृद्धाश्रम ले गए। (संवाद)