औरैया। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर कंचौसी रेलवे क्राॅसिंग के पास टुंडला से कानपुर जा रही मेमू पैसेंजर ट्रेन से गिरकर सोमवार सुबह एक महिला की मौत हो गई।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के महिपाल पुर्वा निवासी सुधा देवी (58) पत्नी जसकरन चौहान सोमवार सुबह टूंडला से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से रूरा अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। जैसे ही ट्रेन रेलवे क्राॅसिंग पर पहुंची, तभी सुधा देवी की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। यात्रियों की सूचना पर रेलवे व स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
मृतका के पति जसकरन ने बताया कि पत्नी घर से रूरा जाने की बात कहकर निकली थी। वहीं ट्रैक क्लियर न होने से पीछे आ रही आनंद बिहार दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 मिनट तक कंचौसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। चौकी इंचार्ज मुकेश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।