फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर।
रेलवे लाइन पार कर अपनी चाय की दुकान खोलने जा रही एक बुजुर्ग महिला तेज गति से गुजर रही अप शिवगंगा एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। जिससे महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार तड़के लगभग चार बजे फफूंद रेलवे स्टेशन के पास एक बुजुर्ग महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी। इसी दौरान से तेज गति से गुजरी अप शिव गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान दिबियापुर के शास्त्री नगर की बड़ी सब्जी मंडी निवासी कमला देवी (79) पत्नी ईश्वरी प्रसाद के रूप में हुई। मृतका के पुत्र धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ कांशीराम काॅलोनी में रह रहे हैं। मां कमला देवी केके प्लाजा के सामने पेटी में चाय की दुकान चलाती थी। गुरुवार तड़के मां दुकान खोलने जा रही थी तभी हादसे का शिकार हो गई। जीआरपी चौकी इंचार्ज जयकिशोर ने बताया कि मृतका सुबह आउटर से रेलवे लाइन पार कर रही थी, इसी बीच हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें