फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मायके आई महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मैनपुरी। शहर के पावर हाउस रोड पर मायके आई एक महिला ने बुधवार की सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। मौत को लेकर परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के पावर हाउस रोड निवासी विनोद कुमार ने पुत्री प्रीती (27) की शादी जनपद औरेया निवासी बबलू उर्फ विपिन कुमार के साथ की थी। कुछ दिन पहले प्रीती अपने दो साल के बेटे को साथ लेकर मायके पावर हाउस रोड आई थी। बुधवार की सुबह महिला ने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बेटी को फंदे पर लटका देख पिता के होश उड़ गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को माेर्चरी भिजवाया। प्रीती ने खुदकुशी क्यो की इसको लेकर परिजन कोई वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें