फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जमीन के विवाद में महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सहायल थाना क्षेत्र के भितरागांव में जमीन विवाद महिला को विपक्षियों ने बेरहमी से पीटा। आरोप है कि उसका गर्भपात हो गया। घटना के बाद परिजन उसे कल्यानपुर के एक अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे। जहां से स्वस्थ होकर वापस लौटने पर गुरुवार को पीड़िता ने थाना पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

भितरागांव निवासी आरती देवी पत्नी सिद्धकुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। जिसके चलते आरोपी उससे रंजिश रखते हैं। 16 जून की शाम साढ़े छह बजे के करीब छह नामजद आरोपी उसके घर में घुस आए और तोड़फोड़ करने लगे। लात घूसे चलाते हुए उसे बेरहमी से पीटा। बचाव में आई उसकी भतीजी नैना को भी पीटा। बताया कि वह दो माह से गभवती थी, पेट में चोट लगने से उसका गर्भपात हो गया। इलाज कराकर लौटने के बाद उसने सहायल थाना पहुंच शिकायत की है। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें