फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सेंसर की मदद से वैज्ञानिकों ने जांचा भूगर्भ जलस्तर

Tue, 07 Mar 2023 10:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला विधिचंद्र व मदार दरवाजा स्थित घरों में दरार आने के मामले की जांच कर रहे भूगर्भ वैज्ञानिकों की टीम ने सोमवार देर रात सेंसर से जांच की। इस दौरान टीम ने भूगर्भ के पानी की हलचल (स्तर) की स्थिति परखी। इससे मिट्टी धंसकने की वास्तविकता के साथ ही मकान में दरारों का कारण स्पष्ट हो सके। टीम जल्द ही जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन

कानपुर आईआईटी के भूगर्भ वैज्ञानिकों की टीम ने सोमवार देर रात लगभग एक बजे भूगर्भ वैज्ञानिकों की टीम ने चूना मार्किंग करने के बाद सेंसर लगाकर मोहल्ला मदार दरवाजा के सबसे प्रभावित घर से लगभग 150 मीटर चारों दिशाओं में सेंसर लगाए। इस दौरान टीम ने रात के सन्नाटें में तरंगों की स्थिति की जानकारी दर्ज की। इसके बाद टीम ने जल स्तर के बहने की स्थिति को दर्ज किया।

वैज्ञानिकों की यह जांच सुबह पांच बजे तक निर्बाध जारी रही। इस दौरान टीम ने कई चरणों में सेंसर के माध्यम से ध्वनि तरंगों की स्थिति को परखा। इसके उपरांत टीम सुबह आठ बजे जांच कर कानपुर लौट गई। नायब तहसीलदार पवन कुमार ने बताया कि टीम की ओर से की गई जांच की रिपोर्ट आने पर घरों में आई दरारों की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें