औरैया। आवास विकास जनकल्याण समिति औरैया की ओर से रविवार को श्री काली माई मंदिर रोड व प्रवेश द्वार का एमएलसी सलिल विश्नोई व सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने लोकार्पण किया। मंदिर के लिए सहयोग पैकेज दिलाए जाने के आश्वासन को लेकर श्रद्धालुओं ने खुशी जताई है।
रविवार को लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी सलिल विश्नोई ने मंदिर परिसर में अपनी यादों को ताजा करते हुए कहा कि 24 साल पहले मंदिर पर आया था। तब मंदिर परिसर में एक छोटी से मठिया में मां का विग्रह विराजमान था, लेकिन आज मंदिर का काया कल्प देखकर बहुत ही अच्छा लगा। उन्होंने मंदिर की व्यवस्था से अभिभूत व अपनी मिट्टी की याद ताजा कर सौंदर्यीकरण के लिए शीघ्र ही शासन से आर्थिक सहयोग दिलाने की घोषणा की।
इस दौरान सभी अतिथियों का समिति के लोगो के साथ मंदिर कमेटी के लोगों ने भी माल्यार्पण व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता व भाजपा जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता भी साथ रहे।