फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पत्नी व उसके प्रेमी पर मां को गला दबाकर मारने का आरोप

Fri, 06 Oct 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़ित युवक की सूचना पर गांव पहुंचे सीओ, थानाध्यक्ष को दिए खुलासा करने के निर्देश
विज्ञापन

-तीन अक्तूबर की बताई गई घटना, मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित की गई टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
बेला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने गुरुवार सुबह पुलिस को शिकायती पत्र देकर पत्नी व उसके प्रेमी पर मां को गला दबाकर मार देने का आरोप लगाया। घटना तीन अक्तूबर की बताई। मामले की जानकारी पर सीओ गांव पहुंचे। मौजूद थानाध्यक्ष को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि तीन अक्तूबर को उसकी मां खेत पर गई थी। जहां उसने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। किसी को उनके संबंधों की जानकारी न हो इसे लेकर पत्नी व उसके प्रेमी ने मिलकर गला दबाकर मां की हत्या कर दी। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। ऐसे में शव का दाह संस्कार भी करा दिया गया। बाद में मिले कुछ साक्ष्य के बाद उसे जानकारी हुई। जिस पर वह थाना पहुंचा। सीओ अशोक कुमार जानकारी पर गांव पहुंचे। जहां थानाध्यक्ष को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शिकायत कर्ता की ओर से जो तहरीर दी गई है उसमें लगाए गए आरोप पर खुद शिकायतकर्ता बार-बार पलट रहा है। ऐसे में मामला संदिगध प्रतीत हो रहा है। फिर भी पुलिस मामले में प्रत्येक बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें