फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: उधारी वापस मांगी तो साथी का काट दिया सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। युवक की हत्या कर सिर विहीन शव जालौन में फेंकने के आरोपियों को सदर कोतवाली पुलिस व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिए हैं।
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के थाना सिकटा गांव शिकारपुर निवासी बबलू कुमार ने रविवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि उनका बेटा सूरज 11 अक्तूबर को औरैया गया था। वह पश्चिम चंपारण के ही साथी अनिल और दीपक राम के साथ रह रहा था। उसने दो नवंबर को घर आने की बात कही थी। दो नवंबर को सूरज को फोन किया तो उसने नींद आने की बात कही। इसके बाद फोन बंद हो गया।
विज्ञापन

इस पर अनिल को फोन किया तो उसने बताया कि सूरज को खानपुर चौराहे से ऑटो में बैठाकर विदा कर दिया है। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाली पुलिस व एसओजी ने संदेह के आधार पर सूरज के साथी अनिल और दीपक को सैनिक कॉलोनी स्थित किराये के कमरे से पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
अनिल ने पुलिस को बताया कि सूरज ने एक महीने पहले प्रोडक्ट खरीदने के लिए 20 हजार रुपये उसे दिए थे। वह बार-बार रुपये मांग रहा था। रुपये वापस न करने पड़े, इसलिए दीपक के साथ मिलकर सूरज की हत्या कर दी। बताया कि तीनों एक कॉस्मेटिक कंपनी में नेटवर्क मार्केटिंग का काम करते थे। इसमें पैसे लेकर मार्केटिंग के लिए कॉस्मेटिक कि सामान दिए जाते हैं।
पुलिस ने बताया कि अनिल और दीपक दो नवंबर की रात सूरज को उरई से ट्रेन में बैठाने की बात कहकर निकले। तीनों बाइक पर थे। ग्राम मडारी व ग्राम पहाड़पुर के बीच खाली खेतों में सूरज का मुंह दबाकर चाकुओं से गला रेतकर सिर धड़ से अलग कर दिया। शव नाली में ही छोड़ दिया और सिर लेकर निकल लिए। दोनों ने चाकू घटनास्थल के पास ही छिपा दिया था।
विज्ञापन


हत्या करने के बाद नदी में फेंक दिया था सिर
पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि आरोपियों ने कबूल किया है कि मृतक की पहचान छिपाने के लिए सिर लोहिया पुल साहुद मोड़ के मलंगा नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिए हैं। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। सूरज का शव लेकर परिजन देर रात बिहार के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें